रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य में हुआ बिखौती कर्ण महोत्सव का आगाज

Blog
 Image

 चमोली।

 ललिता प्रसाद लखेड़ा 
*रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य में हुआ बिखौती कर्ण महोत्सव का आगाज


         कर्ण की नगरी कर्णप्रयाग में  रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बिखौती कर्ण महोत्सव का शुभारम्भ प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी व नगरपालिका कर्णप्रयाग के अध्यक्ष गणेश शाह  द्वारा संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर स्कूली बच्चो, विभिन्न वार्डो की महिला मंगल दल की महिलाओं के द्वारा शानदार रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई।
         मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने आयोजकों को इस कार्यक्रम की बधाई व शुभकामनाए दी, उन्होंने कहा... उत्तराखण्ड अपनी विशिष्ट लोक परम्पराओं और समृद्ध संस्कृति के लिए विश्वविख्यात है। यहां समय-समय पर मेले और देवी-देवताओं की यात्राओं की परंपरा सदियों पुरानी रही है। इसी क्रम में कर्ण नगरी कर्णप्रयाग में अलकनंदा और पिंडर नदियों के संगम पर विखौती मेले के आयोजन की परंपरा आज भी निरंतर निभाई जा रही है। समय के साथ इन मेलों के स्वरूप में परिवर्तन भी देखने को मिला है।
              इस अवसर पर नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग द्वारा विखौती पर्व के उपलक्ष्य में बिखौती कर्ण महोत्सव' का विधिवत उद्घाटन प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी एवं नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष गणेश शाह ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर स्कूली बच्चों और विभिन्न वार्डों की महिला मंगल दलों द्वारा आकर्षक एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
          इस दौरान मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी संस्कृति और परंपराओं की छाप इस मेले में हमेशा बनी रहनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ने निर्धारित लक्ष्यों से अधिक कार्य किए हैं। इस  अवसर पर नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग के अध्यक्ष गणेश शाह ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह मेला हमारी पुरानी पहचान है और इसे संरक्षित रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
         कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री रामचंद्र गौड़, उपजिलाधिकारी सोहन सिंह रागड़, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पोखरी लक्ष्मी प्रसाद पंत, खंड विकास अधिकारी विजय पुरोहित, यूथ फाउंडेशन के संस्थापक अनिल फौजी, नगर पालिका परिषद कर्णप्रयाग के अधिशासी अधिकारी नरेंद्र रावत, स्वतंत्रता संग्राम सेनानीउत्तराधिकारी संगठन चमोली के अध्यक्ष गोविंद सिंह तोपाल, भाजपा के कई गणमान्य नेता सहित अन्य विशिष्ट लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन हर्ष थपलियाल द्वारा किया गया।