चमोली/ गोपेश्वर
गोपेश्वर मुख्यालय में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की साथ ही साथ उनका पुतला भी फूँका। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि सलमान खुर्शीद का ब्यान देश की एकता और अखंडता को खत्म करने वाला ब्यान है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
आपको बता दें कि गोपेश्वर मुख्य चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान भाजपा अध्यक्ष विनोद कनवासी ने कहा कि जिस पार्टी ने 65 साल हिंदुस्तान पर राज किया उसके नेताओं की मानसिकता हिन्दू विरोधी है।
उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी को बर्दाश्त नही किया जाएगा। वहीं भाजपा मण्डल अध्यक्ष विनोद कनवासी ने कहा कि कोई भी श्रीराम या हिंदुओ का अपमान करता है तो उसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। सड़को पर उतरकर प्रदर्शन होगा।
राष्ट्रीय एकता अखंडता को तोड़ने का काम इस प्रकार के नेता कर रहे है उन्हें देश से बाहर कर देना चाहिए। साथ ही साथ उन्होंने सरकार से इस तरह की टिप्पणी करने वालों के खिलाफ देशद्रोह म मुकदमा दर्ज करने की भी माँग की है।