जोशीमठ पहुँचे कांग्रेस के गढ़वाल पर्यवेक्षक कार्यकताओ में भरा जोश

Spread the love

जोशीमठ पहुँचे कांग्रेस के गढ़वाल पर्यवेक्षक कार्यकताओ मैं भरा जोश

जोशीमठ। चमोली

 

गढवाल लोकसभा पर्यवेक्षक बोले कांग्रेस ने अंग्रेजों से आजादी दिलाई, दो लोगों से भी जल्द दिलायी जायेगी आजादी।
जोशीमठ पहुंचे कांग्रेस के पौडी लोक सभा पर्यवेक्षक पूर्व प्रदेशअध्यक्ष हिमाचल कुलदीप कुमार ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों मैं कांग्रेस 60 प्लस का मंत्र लेकर मैदान में उतर चुकी है। कहा कि जिस मुख्यमंत्री ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का दमन करना कम किया भाजपा ने उसे पद से हटा दिया इसी कारण साढे चार वर्षों में प्रदेश में तीन मुख्यमंत्रियों की सौगात देकर प्रदेश को विकास की दौड में पीछे धकेला गया है।

हिमांचल के पूर्व मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि कंगना रनौत द्वारा दिया गया बयान उनका नही बल्कि भाजपा की पूर्व नियोजित शाजिस थी इस लिए कंगना से अविलंब पद्म पुरस्कार वापस लिया जाना चाहिए। कहा कि साढे चार वर्षों में भाजपा की सरकार ने बस पूरे प्रदेश में अराजकता फैलाई है विकास के नाम पर एक ढेला नही किया। कहा कि पटेल की बडी प्रतिमा बनाकर नेहरू को छोटा करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन इतिहास गवाह है कि नेहरू ,पटेल, अंबेडकर सभी कांग्रेसी धरोहर है व सभी में उस समय बहुत ही सामन्जस्व था। कहा कि भाजपा ने अंग्रेजी शासन में बस अंग्रेजों की मुखबिरी, उनके साथ बंगला में सरकार बनाना, आन्दोलकारियों के खिलाफ गवाही देना जैसे कृत्य किए हैं इस लिए भाजपा इतिहास तक बदलने पर उतारू है।


जनपद चमोली के प्रभारी कुलदीप पठानिया ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से वे लगातार चमोली का भ्रमण कर लोगों की नब्ज टटोल रहे हैं व इस बार चमोली की तीनों सीटें कांग्रेस की झोली में जा रही है। कहा कि भाजपा जाति धर्म की राजनीति कर रही है, व बस मंदिर मस्जिद एवं राम का नाम लेकर बैतरणी पार करने का प्रयास कर रही है। लेकिन कांग्रेस ने देश में हरित कां्रन्ति, सफेद का्रंन्ति, उद्योगी करण, कम्प्यूटर  क्र्रां्रांति लाई है लेकिन भाजपा ने बस दो लोगों को देश के उपर डिक्टेटर बना के थोप रखा है जिससे अब जतना निजात चाहती है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विरेन्द्र थोकदार , प्रमुख हरीश परमार, हरीश भंडारी, रोहित परमार, विक्रम भुजवांण, देवेश्वरी शाह, कमल रतूडी, सभासद प्रदीप भट्ट, सतीश डिमरी, विपिन शाह, हरेन्द्र राणा, महेन्द्र नंबूरी, यशपाल सिंह , शंकर राणा, अजीत पाल आदि मौजूद रहे


Spread the love
error: Content is protected !!