जिला मुख्यालय बदरीनाथ विधायक के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन विधायक का फुका पुतला

Spread the love

जिला मुख्यालय विधायक के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन विधायक का फुका पुतला

गोपेश्वर/ चमोलीी

जिला मुख्यालय गोपेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने वीरेंद्र सिंह रावत जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी चमोली के नेतृत्व में बद्रीनाथ विधानसभा में विधायक निधि के कार्यों में हुए भ्रष्टाचार व भारी वित्तीय अनियमितताओं के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को विधायक निधि के पैसों का बन्दर बांट कर लाभ पहुंचाने के लिए कूड़ेदान, जैविक शौचालय महिला/युवक मंगल दल खेल व सांस्कृतिक सामग्री खरीद में फर्जी बिलो पर भुगतान व भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच किये जाने को लेकर गोपेश्वर के बस स्टैंड चौराहे पर भाजपा सरकार व क्षेत्रीय विधायक का पुतला दहन कर जिला कलेक्ट्रेट गोपेश्वर में एक घंटे का धरना-प्रदर्शन व उपवास कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर तत्काल उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की

, इस अवसर पर धरना-प्रदर्शन व पुतला-दहन कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह पवार, नगर अध्यक्ष प्रमोद सिंह बिष्ट, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, पीसीसी सदस्य सुदर्शन शाह, पूर्व दायित्वधारी युद्धवीर बर्त्वाल, पूर्व प्रमुख कमल सिंह रावत, पूर्व प्रमुख रैजा चौधरी, महामंत्री हरेंद्र सिंह राणा, जिला मीडिया प्रभारी रविंद्र नेगी, यूथ कांग्रेस बद्रीनाथ विधानसभा अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, जिला महासचिव यूथ कांग्रेस मुकुल बिष्ट, देवेंद्र फर्स्वाण, धीरेन्द्र गरोडिया, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह बिष्ट, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संदीप नेगी, वरिष्ट कांग्रेसी ओमप्रकाश नेगी

जिला प्रवक्ता तेजवीर कण्डेरी, सत्येन्द्र सिंह नेगी, गुलाब सिंह बिष्ट, उदय सिंह रावत, पार्षद राहुल कुमार, पार्षद राजेंद्र लाल, पार्षद लीला देवी, मंजू फर्स्वाण, वीरेंद्र सिंह बर्त्वाल, कुंवर सिंह भंडारी, कैलाश झिक्वाण, बी.एल.पलेठा, जयबीर सिंह नेगी, गोपाल रावत, आशा गोदवाल, अंजू राणा, मनवर फर्स्वाण, पूर्ण चंद्र मैखुरी, दीपा देवी, सरोज देवी, हयात सिंह, विक्रम सिंह बिष्ट, किशोरीलाल, दर्शन लाल, दर्शन सिंह, सुनीता देवी, पुष्पा कोहली, संग्राम लाल, श्यामलाल, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, सुलोचनादेवी, रविंद्र बर्त्वाल, जगत लाल, लक्ष्मण सिंह रावत भगत कनियाल, राकेश बिष्ट, संदीप झिक्वाण, प्रदीप नेगी सहित कई कांग्रेसी

कार्यकर्ता मौजूद थे, वहीं नगर क्षेत्र पीपलकोटी में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने नगराध्यक्ष भुवन शाह के नेतृत्व में जिला प्रशासन व भाजपा सरकार द्वारा विधायक निधि कार्यो में हुए वित्तीय अनियमितता व भ्रष्टाचार की जांच न किये जाने पर भाजपा सरकार व क्षेत्रीय विधायक का पुतला-दहन कर नारेबाजी की गयी पुतला-दहन कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव अजय भण्डारी, महेंद्र भण्डारी, सभासद धर्मेंद्र राणा, यूथ कांग्रेस महामंत्री महेंद्र भंडारी, नगर सचिव बीरेन्द्र कुमार, यूथ कांग्रेस नगर महामंत्री सूरज नेगी, यूथ कांग्रेस सचिव बीरेंद्र नेगी, वरिष्ठ कार्यकर्ता अजय कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता शिशुपाल, विजय सिंह, सहदेव सिंह, सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे,


Spread the love
error: Content is protected !!