![](https://chamolinews.in/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
उत्तराखंड/ देहरादून
![image: देवभूमि के लिए गौरवशाली पल, 5 आतंकियों को मौत के घाट उतारने वाले मेजर विभूति ढौंडियाल को मरणोपरांत शौर्य चक्र, शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। image: Shaurya Chakra posthumously to Major Vibhuti Dhoundiyal](https://uttarakhandnewstoday.com/Uploads/741a26de-284a-4ce6-b2b1-4b073b099158.jpg)
उत्तराखंड के लिए गौरवशाली पल है। पुलवामा में आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने वाले शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। शहीद मेजर विभूति को आज मरणोपरांत शौर्य चक्र से नवाजा गया। दिल्ली में आयोजित अलंकरण समारोह में उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट नितिका कौल और मां श्रीमती सरोज ढौंडियाल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पुरस्कार ग्रहण किया। देहरादून निवासी विभूति ढौंडियाल जम्मू-कश्मीर में हुए 2019 में हुए सैन्य अभियान में शहीद हो गए थे। एक खूंखार आतंकवादी को मौत के घाट सुलाकर मेजर विभूति घायल होकर भी आतंकियों से लड़ते रहे। आखिर में उन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। पुलवामा हमले के बाद जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ चले ऑपरेशन में शहीद हुए मेजर विभूति ढौंडियाल की टीम ने पांच आतंकवादियों को मार गिराया था। आगे पढ़िए
वर्तमान में उनके घर में मां सरोज, पत्नी नितिका और सबसे छोटी बहन वैष्णवी हैं। सबसे बड़ी बहन पूजा की शादी हो चुकी है। उनके पति विकास नौटियाल सेना में कर्नल हैं। उनसे छोटी बहन प्रियंका शादी के बाद अमेरिका में रहती हैं। शहीद मेजर विभूति को बचपन से ही सेना में जाने का जुनून था। पति शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल के नक्शेकदम पर चलते हुए नितिका कौल ने सेना की वर्दी पहनी है। मेजर विभूति के शहीद होने के बाद पत्नी निकिता ने पति के सपने को पूरा करने के लिए सेना में जाने का निश्चय किया। निकिता ने दिसंबर 2019 में इलाहाबाद में वूमेन एंट्री स्कीम की परीक्षा दी थी। इसके बाद चेन्नई की ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) से निकिता को कॉल लेटर आया और ट्रेनिंग पूरी कर निकिता ओटीए की पासिंग आउट परेड में बतौर लेफ्टिनेंट आधिकारिक रूप से सेना में शामिल हो गईं।
![](https://chamolinews.in/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-23-at-6.27.31-PM.jpeg)