पुष्कर सिंह धामी ने   देर सायं सचिवालय में कैबिनेट बैठक के बाद #COVID19 ओमीक्रॉन वेरिएंट के बचाव से सम्बन्धित व्यवस्थाओं की समीक्षा की

Spread the love

देहरादून

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने   देर सायं सचिवालय में कैबिनेट बैठक के बाद #COVID19 ओमीक्रॉन वेरिएंट के बचाव से सम्बन्धित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी प्रभारी मंत्रियों से जनपदों का भ्रमण कर इस सम्बन्ध में स्थिति का जायजा लेने को कहा। मुख्यमंत्री श्री धामी ने इस संबंध में जनपदों से समीक्षा के बाद 31 दिसम्बर को उच्च स्तरीय बैठक आयोजित किये जाने के भी निर्देश दिये हैं। साथ ही अधिकारियों को इस सम्बन्ध में निरंतर स्थिति की समीक्षा करने के भी निर्देश दिये हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  विशन सिंह चुफ़ाल, श्री सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद, मुख्य सचिव डा. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, सचिव श्री अमित नेगी, सचिव श्री शैलेश बगोली, पुलिस महानिदेशक  अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।


Spread the love
error: Content is protected !!