देहरादून/ उत्तराखंड

आज शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आयीआपको बता दे कि प्रदेश के अशासकीय स्कूलों में प्रिंसिपलों के पदों पर सीधी भर्ती में रोक लग सकती है।

प्रदेश में अशासकीय स्कूलों में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं प्रिंसिपलों के पदों पर भर्ती के लिए लगी रोक इसी महीने हटी थी। शासन की ओर से दो नवंबर को आदेश जारी करते हुए कहा गया कि पूर्व में स्थगित की गई भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया जाए।

 

जबकि प्रभारी प्रिंसिपलों की डाउनग्रेड पदोन्नति का रास्ता जल्द साफ हो सकता है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद की मांग पर शिक्षा सचिव को इस मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 

अशासकीय प्रधानाचार्य परिषद ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को मांग से कराया अवगत कर्मचारियों के साथ ही प्रिंसिपल के खाली पदों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं, लेकिन उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद की ओर से प्रिंसिपलों के पदों पर सीधी भर्ती का यह कहते हुए विरोध किया जा रहा है कि इन स्कूलों में पहले से प्रभारी प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत शिक्षकों को प्रदेश के अशासकीय स्कूलों में सीनियर लेक्चरर प्रभारी प्रिंसिपल के पदों पर कार्यरत हैं। कुछ शिक्षकों की विभाग में 30 से 32 साल की सेवाएं हो चुकी है।

 

लेकिन विभाग की ओर से इन्हें डाउनग्रेड प्रिंसिपल के पदों पर पदोन्नति के बजाए सीधी भर्ती से प्रिंसिपलों के पदों पर तैनाती की जा रही है।
उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद की ओर से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को इस मांग से अवगत कराया गया।