बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर आज कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के नेतृव मे कर्णप्रयाग मे विशाल प्रदर्शन रैली ।2022चुनाव फतेह पर किया मंथन।

Spread the love

कांग्रेस की विशाल प्रदर्शन रैली मे उमड़ा जन हुजूम कर्णप्रयाग में।

कर्णप्रयाग/ चमोली


बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर आज कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के नेतृव मे कर्णप्रयाग मे विशाल प्रदर्शन रैली का आयोजन हुआ इस अवसर पर सेकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता रैली मौजूद थे।


पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने अवसर परबीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज उतराखंड मे बेरोजगारी की दर लगातार बढ़ती जा रही और युवा वर्ग का भविष्य चौपट हो रहा है साथ ही उन्होंने कहा की आज पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे और जिस कारण महगाई चरम सीमा पर पहुँच गयी है लेकिन सरकार को आम जनता की कोई चिंता नही है! उन्होंने कहा की 2022 चुनाव अब काफी नजदीक है ऐसे मे जनता फैसला अब कांग्रेस सरकार के पक्ष मे होगा और कांग्रेस , 2022 मे पूर्ण बहुमत से सत्ता पे काबिज होगी!


इस मौके पर काँग्रेस के दिग्गज नेता हरीकृष्ण भट्ट रजनी भंडारी राजेंद्र सगोई खिलदेव रावत पुष्कर रावत भगवान कांडवाल दीपक रावत महेश खंडूरी लक्ष्मण बिष्ट , सुनील पंवार , राजेश्वरी देवी , विनोद चौहान , सुभाष रावत आदि मौजूद रहे।


Spread the love
error: Content is protected !!