गौचर में ओवर रेटिंग पर अंग्रेजी शराब की दुकान पर ग्राहकों ने किया हंगामा

Blog
 Image

गौचर / चमोली

ललिता प्रसाद लखेड़ा

गौचर में ओवर रेटिंग पर अंग्रेजी शराब की दुकान पर ग्राहकों ने किया हंगामा
      नगरपालिका क्षेत्र गौचर के मुख्य बाजार स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर निर्धारित कीमत से ज्यादा वसूले जाने पर लिऐ जाने पर ग्राहकों और शराब विक्रेताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ। इससे आसपास लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। 

 


           शराब के उपभोक्ताओं का कहना है कि  यहां अंग्रेजी शराब की दुकान पर मूल्य से अधिक दरों पर शराब बेची जा रही है। यह लूट-खसोट हमें बिलकुल भी मंजूर नहीं है। उपभोक्ता चन्दपाल का कहना है 175 रुपये का पौवा 190 रु में बेच रहे हैं  15 रुपये अतिरिक्त ना देने पर शराब विक्रेताओं ने उससे गाली ग्लोच की गई है।इस संबंध में शराब दुकान के मालिक मुकेश गुणसोला का कहना है कि बतमीजी करेगा कोई तो हंगामा होना स्वाभाविक ही है। आबकारी निरीक्षक कर्णप्रयाग का कहना है कि शराब की बोतल पर लिखे दाम से अतिरिक्त नहीं बेच सकते हैं। 
             इस मौके पर नारायण बहादुर, राकेश, सुरेन्द्र कुमार आदि लोगों ने कहा कि ये हमेशा मूल्य से अतिरिक्त 15 रुपया पौवा पर, हाफ पर 20 और बोतल पर भी 20 रुपये लेते हैं। जिससे स्थानीय प्रशासन को इनकी मनमानी पर निगरानी करने की सख्त जरूरत है।