Chamoli
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने आज उपजिला चिकित्सालय ज्योतिर्मठ का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनका हालचाल जाना तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही मरीजों के तीमारदारों से भी अस्पताल की व्यवस्थाओं और उपचार संबंधी अनुभवों के बारे में बातचीत की।

अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया कि मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर न किया जाए तथा यथासंभव बेहतर उपचार स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा चिकित्सकों को बाहर से दवाइयां लिखने से बचने तथा अस्पताल में उपलब्ध दवाओं का प्राथमिकता से उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
चारधाम यात्रा मार्ग पर अहम पड़ाव ज्योतिर्मठ में सभी स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं को 24*7 सुदृढ़ और सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।
अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था, शौचालयों की नियमित सफाई, पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता तथा मरीजों एवं तीमारदारों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अभिषेक गुप्ता सहित अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी, कार्मिक व अन्य उपस्थित रहे।

