गौचर / चमोली।
ललिता प्रसाद लखेड़ा
आयुर्वेदिक चिकित्सालय सूगी ने कराया बमोथ गांव में योग व निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकासखंड पोखरी के अन्तर्गत सूगी ग्राम पंचायत में स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय द्वारा बमोथ गांव में निशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर तथा योगाभ्यास आयोजित किया गया। इस शिविर में 22 ग्रामवासियों द्वारा लाभ लिया गया। शिविर में गर्भवती महिलाओं की जांच, औषधि वितरण, बीपी जांच, मधुमेह की जांच की गई।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर बमोथ में हुऐ इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और योगाभ्यास में ग्रामीणों ने योग की विभिन्न विधाओं के बारे में डाक्टर हेमू रावत, फार्मेसी अधिकारी कुमारी लक्ष्मी, सीएचओ दिक्षा भंडारी और एएनएम निशा बिष्ट से योग के बारे में जानकारी तथा योगाभ्यास भी किया और डॉ हेमू रावत से अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और निःशुल्क दवाइयां प्राप्त की गई।

