गौचर में विधुत करंट के चलते गाय की मौत और लोगो के कई विद्युत उपकरण फूंके, उठी मुआवजे की मांग

Blog
 Image

चमोली 

ललिता प्रसाद लखेड़ा 
गौचर में विधुत करंट के चलते गाय की मौत और लोगो के कई विद्युत उपकरण फूंके, उठी मुआवजे की मांग


       नगरपालिका क्षेत्र गौचर के तलधारी तोक में स्थित विद्युत विभाग के सब स्टेशन कंट्रोल रूम में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आसपास के घरों में करंट आने से दैनिक उपयोग के विद्युत उपकरण जल कर नष्ट हो गये, वहीं गोशाला में बंधी हुई उर्मिला मिश्रा पत्नी मधु मिश्रा की गाभिन गाय की मौत हो गई।  पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने घटनास्थल का जायजा लेकर प्रभावित परिवारों को हुऐ नुकसान पर दुःख व्यक्त करते हुऐ  विद्युत व पशुपालन विभाग से मुआवजा देने की मांग की है।


       गुरूवार को पालिका क्षेत्र के तलधारी स्थित विद्युत सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। जिसके कारण आसपास के घरों में विद्युत करंट फैल गया और गोशाला में बंधी मधु मिश्रा की गाभिन गाय की मौत हो गई। विद्युत करंट फैलने से 20 से  22 घरों में लोगों के दैनिक उपयोग में आने वाले पंखे, फ्रिज, इंडक्शन चूल्हे आदि फूंक गये।
               इस घटना से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। आग पर काबू पाने के लिऐ फायर ब्रिगेड की मदद लेनी पड़ी। स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों ने शासन प्रशासन से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाये जाने की मांग की है।