गौचर / चमोली।
ललिता प्रसाद लखेड़ा
शैक्षिक भ्रमण के दौरान जउमावि बमोथ के छात्र छात्राओं ने किया राजधानी भराड़ीसैंण व आदिबद्री धाम का अवलोकन
विकासखंड पोखरी के तहत ग्राम पंचायत बमोथ में स्थित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बमोथ के छात्र छात्राओं ने शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण भराड़ीसैंण का भ्रमण कर राजधानी के पूरे परिसर का अवलोकन कर जानकारी हासिल की।

भ्रमण के दौरान छात्र छात्राओं के साथ गये शिक्षकों ने छात्र छात्राओं को राजधानी क्षेत्र के आसपास की जानकारी दी गई। इसके अलावा बच्चों ने आदिबद्री धाम में आकर पूरे परिसर क्षेत्र का अवलोकन किया तथा मंदिर के पुजारी व गुरूजनो से आदिबद्री धाम के बारे में जानकारी हासिल करते हुऐ धाम में भगवान नारायण की पूजा अर्चना की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश प्रसाद ममगाईं ने बताया कि इस शैक्षिक भ्रमण को लेकर बच्चे काफी उत्साहित हुऐ हैं।

इस भ्रमण कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनके शिक्षक आनन्दमणि देवली, राजेश पन्त, देवेन्द्र कुमार और शिक्षिका रितिका जोशी मौजूद रहे।

