धरना-प्रदर्शनों के मद्देनज़र एसएसपी दून ग्राउंड जीरो पर उतरे, प्रभावित मार्गों का किया निरीक्षण
देहरादून
जनपद में विभिन्न मुद्दों एवं मांगों को लेकर लगातार हो रहे धरना-प्रदर्शनों एवं रैलियों के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा ग्राउंड जीरो पर उतरकर प्रदर्शनों से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों एवं मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून ने अधीनस्थ अधिकारियों से धरना-प्रदर्शनों एवं रैलियों के दौरान किए जाने वाले सुरक्षा प्रबंधों एवं बैरिकेडिंग व्यवस्था की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के उपरांत एसएसपी देहरादून द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि धरना-प्रदर्शनों एवं रैलियों के दौरान समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ आमजन एवं स्कूली बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही यदि किसी मार्ग पर धरना-प्रदर्शन या रैली के कारण यातायात बाधित करना पड़े, तो उसकी सूचना समय से प्रचारित एवं प्रसारित की जाए।
बैठक एवं निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी नगर/डालनवाला/यातायात, निरीक्षक डालनवाला/यातायात सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
____

