स्पेशल टास्क मेडिकल स्टोर से 10 हजार से अधिक प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद
देहरादून।
स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखण्ड (एसटीएफ) ने ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद ऊधम सिंह नगर के गदरपुर क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर स्वामी को गिरफ्तार किया गया है।
एसटीएफ कुमाऊं यूनिट ने ड्रग इंस्पेक्टर एवं स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए थाना गदरपुर क्षेत्रांतर्गत स्थित "कुमार मेडिकल हॉल" में छापा मारा। छापेमारी में मेडिकल स्टोर के स्वामी राजकुमार (53 वर्ष), पुत्र बनवारी लाल, गदरपुर को गिरफ्तार किया गया।

