govt-ads

पीएम  गतिशक्ति योजना एवं विज़न-2047 के संबंध में एक दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Blog
 Image

 

चमोली 

एसडीजी, पीएम गतिशक्ति एवं विज़न-2047 पर आयोजित हुई कार्यशाला

चमोली जिला पंचायत सभागार में सतत विकास लक्ष्य, पीएम  गतिशक्ति योजना एवं विज़न-2047 के संबंध में एक दिवसीय जनपद स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विभागीय समन्वय एवं दीर्घकालिक विकास लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करना रहा।

कार्यशाला में शासन स्तर से सीपीपीजीजी एवं पीएम गतिशक्ति के विशेषज्ञों  शेरन जैकब (सीपीपीजीजी),  प्रियंका चौहान (सीपीपीजीजी),  कैलाश रावत (पीएम गतिशक्ति) एवं  तपन घोष (पीएम गतिशक्ति) ने प्रतिभाग करते हुए योजनाओं के समन्वित क्रियान्वयन और डेटा आधारित मॉनिटरिंग पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी विनय जोशी ने कहा कि विज़न-2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु सभी विभागों के मध्य बेहतर समन्वय, नियमित समीक्षा एवं समयबद्ध कार्ययोजना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि एसडीजी के निर्धारित मानकों के अनुरूप योजनाओं की प्रगति की सतत निगरानी की जाएगी।


विशेषज्ञों ने पीएम गतिशक्ति पोर्टल के उपयोग, अवसंरचना परियोजनाओं के समन्वित विकास तथा विभागीय दायित्वों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला के अंत में प्रतिभागियों ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए जनपद स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सुझाव प्रस्तुत किए। 

इस अवसर पर जनपद के समस्त  संबंधित अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।