राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने के मौके पर आयोजित जन जन की सरकार, 4 साल।

Blog
 Image

चमोली

राज्य सरकार के चार साल पूर्ण होने पर आयोजित हुए कार्यक्रम।गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभागों ने लगाए स्टॉल।विभागों ने स्टॉल लगाकर 254 लोगों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

राज्य सरकार के कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने के मौके पर आयोजित जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम का सोमवार को गोपेश्वर पुलिस मैदान में शुभारंभ किया गया। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम के तहत जनपद में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें जनपद के सभी विभागों की ओर से आम जन मानस को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही विभागों की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के पहले दिन विभागों की ओर से लगाए गए 40 स्टॉलों के माध्यम से 254 लोगों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि थराली विधायक भूपाल राम टम्टा और जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने सरस्वती के चित्र का माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर अतिथि ने विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर विभागीय गतिविधियों की जानकारी भी ली। 

 

थराली विधायक ने अपने वक्तव्य में जनपद में सरकार की नीति से हो रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के निर्देशन और मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड समग्र विकास की राह पर तेजी से दौड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की ओर युवाओं के रोजगार, महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। साथ चार धाम यात्रा  और ग्रामीणों यातायात को सुगम करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया। 

इस मौके पर राज्य मंत्री हरक सिंह नेगी, रामचंद्र गौड़, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तावल, महामंत्री अरुण मैठाणी, विनोद कनवासी, सतेंद्र असवाल, पुष्पा पासवान, चंद्रकला तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी, परियोजना अधिकारी आनंद भाकुनी सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

*मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से किया जनसभा को संबोधित*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज से चार वर्ष पूर्व देवभूमि की जनता ने मिथक तोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी को उत्तराखण्ड के विकास की जिम्मदारी सौंपी थी। जिसके बाद मुख्य सेवक के रूप में पद और गोपनियता की शपथ लेने के साथ ही मैने राज्य आंदोलनकारियों के पृथक राज्य निर्माण के संकल्प को पूर्ण करने का भी संकल्प लिया था। जिसके अनुरूप हमारी सरकार की ओर से संकल्प से सिद्धि तक पहुंचने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निर्देश में चार साल में राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के साथ ही लोगों के जीवन स्तर को सुधारने का कार्य किया जा रहा है। सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में जी20 की बैठकों का सफल आयोजन, पहली बार राज्य में राष्ट्रीय खेलों का भव्य आयोजन, प्रदेश में शीतकालीन यात्रा का आगाज, ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन जैसे बड़े कार्य किए गए। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट से राज्य में हुए निवेश और स्वरोजगार योजनाओं के संचालन से चार वर्ष में प्रति व्यक्ति आय में 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। राज्य में चार वर्ष में 20 हजार उद्योग स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से राज्य के समग्र विकास के लिए हर संभव कार्य किया जा रहा है।

*राज्य के समग्र विकास के लिए कार्य कर रही सरकार: डा धन सिंह रावत*
इस दौरान जनपद के प्रभारी मंदिर डॉ धन सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की ओर राज्य के साथ ही जनपद चमोली के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। जिसका परिणाम है कि जनपद में चार धाम यात्रा के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, संचार, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। 

*254 लोगों को योजनाओं का दिया लाभ, 28 लाभार्थियों को वितरित किए चैक* 
जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत आयोजित कार्यक्रम में जनपद के 40 विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। जिनमें विभागों की ओर से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं में आवेदन जमा भी किए गए। इस दौरान उद्यान विभाग, समाज कल्याण विभाग के 28 लाभार्थियों को चैक वितरण किए गए। जबकि बाल विकास विभाग की ओर से पात्र 8 महिलाओं को महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया।
इस दौरान यहां विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों से 254 लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 73 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर परामर्श व दवाइयां वितरित की गई। इसके साथ ही आयुर्वेदिक विभाग की ओर से 14 लोगों की जांच कर उपचार किया गया। पशुपालन विभाग की ओर से 29 पशुपालकों को दवाइयां उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही समाज कल्याण, श्रम विभाग, सहकारिता, कृषि, उद्यान, डेयरी, पूर्ति विभाग के साथ ही सभी विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। 

*लोक कलाकारों और छात्र-छात्राओं ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति*
जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम के दौरान पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में महिला मंगल दल, सूचना विभाग के पंजीकृत सांस्कृतिक दलों और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान सुबोध प्रेम विद्या मंदिर, पीस पब्लिक स्कूल, जीजीआईसी गोपेश्वर, गोपीनाथ संगीतशाला, महिला मंगल दल झींझी और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रमों  की शानदार प्रस्तुति दी।