गौचर / चमोली।
ललिता प्रसाद लखेड़ा
पालिटेक्निक गौचर का सात दिवसीय एनएसएस शिविर सेवा भावना के साथ राप्रावि बन्दरखंड में शुरू हुआ

राजकीय पालीटेक्निक गौचर का राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बन्दरखंड, (गौचर) में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया।
कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने पूर्ण अनुशासन एवं उत्साह के साथ सहभागिता की। बतौर मुख्य अतिथि पालिका परिषद के पार्षद विनोद कनवासी ने अपने संबोधन में युवाओं को समाज सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के कार्यों में सक्रिय

भागीदारी हेतु प्रेरित किया तथा राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय पॉलिटेक्निक गौचर के प्रधानाचार्य राजकुमार एवं प्रधानाध्यापक कैलाश चंद्र खाली उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण एवं टीम भावना के साथ शिविर की गतिविधियों में भाग लेने का संदेश दिया। सहायक अध्यापक त्रिलोक सिंह नेगी ने भी स्वयंसेवियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में व्याख्याता आईटी अरविंद रावत, व्याख्याता फार्मेसी अनुज कुमार, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र पवार, सहायक लेखाकार प्रवीन रावत तथा कार्यक्रम अधिकारी डी.पी. पुरोहित भी उपस्थित रहे। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी ने शिविर की रूपरेखा एवं आगामी सात दिनों की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रथम दिवस पर स्वयंसेवियों द्वारा स्वच्छता अभियान, परिचय सत्र एवं समूह गठन जैसी गतिविधियाँ संपन्न की गईं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस प्रकार राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का प्रथम दिवस सफलतापूर्वक एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ।

