govt-ads
govt-ads

पोखरी में युवक स्कूटी समेत लापता, पुलिस ने तलाश शुरू कर जनता से की सहयोग की अपील

Blog
 Image

चमोली 

ललिता प्रसाद लखेड़ा 

पोखरी में युवक स्कूटी समेत लापता, पुलिस ने तलाश शुरू कर जनता से की सहयोग की अपील


      थाना पोखरी क्षेत्र से एक युवक के स्कूटी समेत लापता होने का मामला सामने आया है। अनुराग बिष्ट पुत्र बलवीर सिंह बिष्ट निवासी ग्राम सभा खाला, मंडल थाना गोपेश्वर जनपद चमोली अपनी स्कूटी संख्या यूके 11ऐ 5769 सहित लापता बताए जा रहे हैं।
       परिजनों से सूचना मिलने के बाद पोखरी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न कस्बों, बाजारों और आसपास के संभावित स्थानों पर सघन खोजबीन की जा रही है। पुलिस ने आमजन से युवक की तलाश में मदद के लिऐ इस सूचना को अधिक से अधिक साझ करने की अपील की ताकि युवक का जल्द पता लगाया जा सके।