सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना*

Blog
 Image

 चमोली।

ललिता प्रसाद लखेड़ा
*सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना*
              जनपद चमोली के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने सावन माह के पहले सोमवार को शिव लिंग पर जलाभिषेक कर महादेव की पूजा अर्चना की गई। बद्रीनाथ , जोशीमठ, गोपेश्वर, देवाल, थराली, नारायणबगड़, गैरसैंण, कर्णप्रयाग और पोखरी विकासखंड के गांवों व सार्वजनिक स्थानों पर स्थित शिवालयों में ग्रामीणों व शहरवासियों ने जाकर शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित कर जलाभिषेक किया तथा महादेव की पूजा अर्चना की
 गई। 
       नगरपालिका क्षेत्र गौचर व समीपवर्ती गांवों के शिवालयों - पन्नेश्वर महादेव मंदिर पनाई, गौचर मुख्य बाजार स्थित शिवालय, भट्टनगर, बंदरखंड, रावलनगर के साथ ही समीपवर्ती गांवों के शिवालय रानो, बमोथ के जलेश्वर महादेव, बम्बेश्वर महादेव, बसुकेदार महादेव, आदि मंदिरों में पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी गई।