पेंशनरों के लिए धामी सरकार की बड़ी राहत: घर बैठे 'डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट' से होगा जीवन प्रमाण पत्र का सत्यापन 

Blog
 Image

देहरादून 

 पेंशनरों के लिए धामी सरकार की बड़ी राहत: घर बैठे 'डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट' से होगा जीवन प्रमाण पत्र का सत्यापन 

( Digital Governance): #अब दफ्तरों के चक्कर और लंबी कतारों से मिली मुक्ति, 'आधार फेस आरडी' तकनीक से बुजुर्गों का काम हुआ आसान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विशेष पहल पर प्रदेश के बुजुर्ग पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) का ऑनलाइन सत्यापन अब पहले से कहीं अधिक सरल, सुरक्षित और पारदर्शी हो गया है। अत्याधुनिक डिजिटल तकनीक के उपयोग से पेंशनर अब घर बैठे ही अपना सत्यापन कर पा रहे हैं, जिससे उन्हें सरकारी कार्यालयों की भागदौड़ से बड़ी राहत मिली है।

 #@'जीवन प्रमाण' ऐप और 'फेस आरडी' तकनीक का कमाल

उत्तराखंड में वर्तमान में लगभग 1.5 लाख पेंशनर हैं, जिनमें से अकेले देहरादून में 22 हजार से अधिक पेंशनर निवास करते हैं। इन सभी वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा “जीवन प्रमाण” ऐप और “आधार फेस आरडी” तकनीक का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। इसके माध्यम से पेंशनर बिना किसी परेशानी के अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

## पेंशनर फैसिलिटेशन हॉल में 1.84 लाख से अधिक सत्यापन।

देहरादून कचहरी स्थित मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय में एक विशेष 'पेंशनर फैसिलिटेशन हॉल' स्थापित किया गया है।सफलता के आंकड़े: 1 अप्रैल 2024 से अब तक इस केंद्र के माध्यम से 1 लाख 84 हजार से अधिक पेंशनरों का डिजिटल सत्यापन सफलतापूर्वक किया जा चुका है।

प्रशिक्षण और सहायता: यहाँ आने वाले बुजुर्गों को आधार अपग्रेडेशन के साथ-साथ डिजिटल प्रणाली का विशेष व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। अन्य जनपदों के पेंशनर जो वर्तमान में देहरादून में रह रहे हैं, वे भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

जिलाधिकारी के निर्देश: देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कार्यभार संभालते ही कोषागार का निरीक्षण कर अधिक से अधिक बुजुर्गों को इस डिजिटल सुविधा से जोड़ने के कड़े निर्देश दिए हैं।

@# घर बैठे सत्यापन के लिए आवश्यक शर्तें और IFMS ऐप

यदि कोई पेंशनर घर बैठे ऑपरेटर आईडी बनाकर स्वयं सत्यापन करना चाहता है, तो निम्नलिखित बातें आवश्यक हैं।लाभार्थी का आधार कार्ड पूरी तरह अपडेट होना चाहिए।

##आधार नंबर का मोबाइल नंबर और संबंधित कोषागार (Treasury) से लिंक होना अनिवार्य है।

इसके अतिरिक्त, पेंशनर आईएफएमएस (IFMS) ऐप के जरिए अपनी सत्यापन स्थिति (एक्टिव/इनएक्टिव) ऑनलाइन देख सकते हैं और अपना पेंशन स्टेटमेंट भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

@ सहायता के लिए आधिकारिक हेल्पलाइन और ईमेल

निदेशालय कोषागार द्वारा पेंशनरों के मार्गदर्शन और तकनीकी सहायता के लिए आधिकारिक संपर्क सूत्र जारी किए गए हैं।

##हेल्पलाइन नंबर: 8899890000

आधिकारिक ईमेल: treas-fdc-uk@nic.in

# मुख्य कोषाधिकारी नीतू भंडारी की महत्वपूर्ण अपील:

मुख्य कोषाधिकारी नीतू भंडारी ने सभी वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन सत्यापन के दौरान अपने मोबाइल पर आने वाला आधार ओटीपी (OTP) किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बिल्कुल साझा न करें और केवल अधिकृत व विश्वसनीय ऑपरेटर को ही अपनी जानकारी दें।