*महिलाओं की भारी भीड़ ने बढ़ाई लीला की रौनक* *लक्ष्मण शक्ति दृश्य में राम के विलाप को देख द्रवित हो उठे दर्शक*

Spread the love

*महिलाओं की भारी भीड़ ने बढ़ाई लीला की रौनक*

*लक्ष्मण शक्ति दृश्य में राम के विलाप को देख द्रवित हो उठे दर्शक*


*कोठियालसैंण/ चमोली

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की लीला के नौवें दिन रावण दरबार, राम-लक्ष्मण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, राम विलाप, रावण-कुंभकरण संवाद, कुंभकरण वध, रावण विलाप, लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध व सुलोचना का सती होना आदि मनमोहक दृश्यों के शानदार मंचन को देख दर्शक अंतिम प्रस्तुति तक पंडाल में जमे रहे।

बड़ी संख्या में मौजूद राम भक्तों द्वारा भारी ठंड के बावजूद देर रात तक चलने वाली लीला का आस्थावान राम भक्तों ने भरपूर आनंद उठाया।
लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध को देख दर्शकों ने खूब आनंद उठाया।

लेकिन मेघनाथ द्वारा युद्ध में लक्ष्मण को शक्ति बाण लगने से लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं।

भाई को मूर्छित देख प्रभु राम विलाप करने लगते हैं, तो दर्शक दीर्घा में मायूसी छा जाती है।

सुशैन वैद्य लक्ष्मण के उपचार के लिए संजीवनी बूटी मंगाते हैं, हनुमान हिमालय पर्वत पर जाकर संजीवनी को मय पर्वत सहित उठा लाते हैं। सुशैन वैद्य के उपचार के बाद, लक्ष्मण बिजली के तरह रणभूमि में खड़े हो जाते हैं।


दर्शक दीर्घा तालिया से गुंजायमान हो उठती है। इसी तरह तमाम दृश्य मन बहुत ही मनमोहक व रोचक थे।

आदर्श रामलीला कमेटी कोठियालसैंण के सभी कलाकारों के शानदार अभिनय को देख दर्शकों की भीड़ पंडाल में बढ़ती जा रही है।

लीला को भव्य बनाने में जहां कलाकारों का उम्दा प्रदर्शन काबिले तारीफ है, वहीं महिलाओं की भारी भीड़ लीला की रौनक को बढ़ाती जा रही है।

रामलीला में पात्रों के बेहतरीन अभिनय ने दर्शकों का मन जीतने में सफलता हासिल की है।

इसका साक्षी दर्शकों से खचा-खच भरा आदर्श विद्यालय कौठियालसैंण का रामलीला मैदान बनता जा रहा है।


लीला के भव्य मंचन में, आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गड़ोरिया सहित कमेटी के कार्यकर्ता  इस मंचन में  अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं ओर पात्रों का होसला बढा रहे हैं।


Spread the love
error: Content is protected !!