रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह द्वारा कुल 24 पुल और 3 सड़कों का लोकार्पण किया गया।

Spread the love

देहरादून

केंद्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह ने उत्तराखण्ड के 3 पुलों का वर्चुअल लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने भी वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह द्वारा कुल 24 पुल और 3 सड़कों का लोकार्पण किया गया। रक्षा मंत्री द्वारा उत्तराखण्ड के तवाघाट- घतिया बगड़ को जोड़ने वाला घस्कू पुल, जौलजीबी मुनस्यारी को जोड़ने वाले गौरी गाढ पुल, सेमली ग्वालदम को जोड़ने वाला बदामगढ़ पुल का लोकार्पण किया गया।

 

रक्षा मंत्री ने बधाई देते हुए कहा कि शून्य से नीचे के तापमान और अत्यधिक ऊंचाई की अनेक चुनौतियों के बावजूद बीआरओ कार्मिकों द्वारा निर्मित सड़कों, टनल और पुलों ने आज स्थानों के बीच की दूरी और समय बहुत कम कर दिया है। केंद्र ने सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास की जरूरतों का ध्यान रखा है।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बीआरओ द्वारा निर्मित सड़कें और पुल, प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के विजन को पूरा करते हैं। उत्तराखण्ड और यहाँ के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा।


Spread the love
error: Content is protected !!