01 जनवरी 2023 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के उपरांत 09 नवंबर,2022 को सभी 574 मतदेय स्थलों, तहसील व जिला निर्वाचन कार्यालयों में आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया

Spread the love

चमोली

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त विधान सभा निर्वाचन नामावलियों का 01 जनवरी 2023 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के उपरांत 09 नवंबर,2022 को सभी 574 मतदेय स्थलों, तहसील व जिला निर्वाचन कार्यालयों में आलेख्य प्रकाशन कर दिया गया है।

 

इस संबध में 08 दिसंबर तक सभी बीएलओ द्वारा दावे/आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। मतदेय स्थलों पर 19 व 20 नवंबर, 2022 तथा 03 व 04 दिसंबर,2022 को विशेष अभियान भी चलाया जाएगा।

प्रकाशित आलेख्य के अनुसार 04-बद्रीनाथ विधानसभा में 52566 पुरूष, 49421 महिला तथा 02 थर्ड जेंडर सहित कुल 101989 मतदाता पंजीकृत है।  05-थराली विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत 52217 पुरूष, 49133 महिला मतदाता सहित 101350 मतदाता पंजीकृत है। 06-कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत 46551 पुरूष, 46210 महिला सहित 92761 मतदाता पंजीकृत है। इस प्रकार जनपद में कुल 151334 पुरूष, 144764 महिला, 02 थर्ड जेंडर सहित कुल 296100 मतदाता पंजीकृत है। सर्विस वोटर में बद्रीनाथ विधानसभा के अन्तर्गत 2537, थराली विधानसभा के अन्तर्गत 3794 तथा कर्णप्रयाग विधानसभा में 4009 मतदाता पंजीकृत है।


Spread the love
error: Content is protected !!