*सीमन्त नीती घाटी में हुई सीजन की पहली बर्फबारी। चारों ओर बिछी बर्फ की सफेद चादर।**

Spread the love

सीमन्त नीती घाटी में हुई सीजन की पहली बर्फबारी। चारों ओर बिछी बर्फ की सफेद चादर।

चमोली/ जोशीमठ / नीति घाटी

बीते शुक्रवार रोज शाम लगभग पांच बजे के आसपास नीती घाटी में पहले बारिश शुरू हुई और देखते ही देखते कुछ देर बाद बर्फ गिरना शुरू हो गया। और लगभग नौ बजे तक बर्फ गिरना जारी रहा।


आपको बत नीती घाटी मे सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिला,कल शाम को लगभग पांच बजे के आसपास बारिश शुरू हुई और कुछ ही देर बाद बर्फ गिरना शुरू हो गया और लगभग नौ दस बजे तक बर्फ गिरता रहा।

ग्राम प्रधान कागा गरपक एवं जिला महामंत्री प्रधान संघ चमोली पुष्कर सिंह राणा वह स्थानीय ग्रामीणों का कहना हैं कि इस सीजन की यह पहली बर्फ बारी है। बर्फ गिरने से घाटी का तापमान में गिरावट आ गई और ठंड बढ़ गई है।

ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह राणा ने बताया कि नीती घाटी में कड़ाके की ठंड के बाबजूद अभी भी मलारी गांव में स्थानीय लोग निवास कर रहे है। मलारी गांव में लगभग तीस पैंतीस लोग इस कड़ाके के ठंड मे यही रह रहे है जबकि बाकी गांव वाले अपने शीतकालीन प्रवास यानि कि जनपद चमोली के निचले क्षेत्रों के गावों में शिफ्ट हो गए है। बर्फ पड़ने के बाद यहां का जो प्राकृतिक सौंदर्य है मानो उस पर चार चांद लग गया हो। रात को बर्फ पड़ने के बाद जब सुबह उठ कर चारो ओर देखा तो मानो इन ऊंचे ऊंचे पहाड़ों पर सफेद मखमली चादर बिछा रखा हो ऐसा प्रतीत हो रहा था।

बर्फबारी व कड़ाके के ठंड के बाबजूद भी यहां पर घूमने फिरने वाले पर्यटकों का तांता लगा हुआ हैं।
स्थानीय लोगों एवं ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह राणा का कहना है कि यदि सरकार इस क्षेत्र को पर्यटन के हिसाब से बढ़ावा देती है तो यहां पर पर्यटक और बढ़ सकते हैं।


Spread the love
error: Content is protected !!