*हुड़दंग कर लोक शान्ति भंग करने वाले 04 व्यक्तियों को थाना पोखरी पुलिस ने किया गिरफ्तार*

Spread the love

*सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग कर लोक शान्ति भंग करने वाले 04 व्यक्तियों को थाना पोखरी पुलिस ने किया गिरफ्तार*

चमोली/ पोखरी

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत प्रभावी आदर्श आचार संहिता का चमोली पुलिस द्वारा सख्ती से पालन कराया जा रहा है। जनपद में आचार संहिता के दौरान किसी भी तरह से माहौल खराब न हो इसके लिए चमोली पुलिस द्वारा लगातार शरारती तत्वों पर पूरी सख्ती दिखाई जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 26.03.2024 को थाना पोखरी पुलिस को सूचना मिली की ग्राम सैम पोस्ट त्रिशूला के पास 04 व्यक्ति गाली-गलौज कर हंगामा कर रहे है। सूचना पर थाने से शांति व्यवस्था बनाने हेतु घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस कर्मियों द्वारा चारों व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया किन्तु वह पुलिस कर्मियों के साथ ही कहासुनी करने लगे। जिसके पश्चात पुलिस चारों व्यक्तियों को घटनास्थल से काबू कर सार्वजनिक स्थान पर लड़ झगड कर शांति व्यवस्था भंग पर धारा 151/107/116 CRPC के अंतर्गत गिरफ्तार कर थाने लाया गया। अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय उप-जिलाधिकारी पोखरी के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*नाम पता अभियुक्तगण-*

1. अंकित रावत पुत्र श्री विक्रम सिंह निवासी ग्राम सैम थाना पोखरी जनपद चमोली उम्र 28 वर्ष।
2. राजेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय श्री बच्चन सिंह निवासी ग्राम सैम थाना पोखरी जनपद चमोली उम्र 65 वर्ष।
3. धीरज सिंह पुत्र श्री उदय सिंह रावत निवासी ग्राम सैम पोखरी जनपद चमोली उम्र 25 वर्ष ।
4. नीरज सिंह पुत्र श्री उदय सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 26 वर्ष।

*पुलिस टीम-* 1.उ0नि0 प्रशांत बिष्ट, 2. हे0का0 अनिल कुमार, 3. कां0 बलवीर सिंह।


Spread the love
error: Content is protected !!