राष्ट्रपति  कोविंद ने कहा कि पवित्र गंगा के तट पर स्थापित यह मिशन मानव सेवा के लिए समर्पित

Spread the love

हरिद्वार

राष्ट्रपति  रामनाथ कोविन्द ने आज हरिद्वार स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन के रजत जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की पवित्र धरती अध्यात्म के


साथ ही शांति एवं ज्ञान की भूमि रही है। राष्ट्रपति  कोविंद ने कहा कि पवित्र गंगा के तट पर स्थापित यह मिशन मानव सेवा के लिए समर्पित हैं। संस्था द्वारा कुष्ठ रोगियों की समर्पित भाव से की जा रही सेवा सराहनीय है। महात्मा गांधी ने भी कुष्ठ रोगियों की सेवा कर समाज को इसके लिये प्रेरित किया था। राज्यपाल लेफ्टीनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम ‘सेवा की साधना’ को समर्पित है, सेवा की साधना की प्रेरणा हमारे ऋषि-मुनियों और भारतीय शास्त्रों की देन है, जिनमें परोपकार को सबसे बड़ा पुण्य कहकर महिमामण्डित किया गया है।

राज्यपाल ने कहा कि सेवाभावी भारत के निर्माण के लिए युवाओं को गरीबों, वंचितों, निर्बलों की सेवा का संकल्प लेना होगा। स्वामी विवेकानन्द के ‘नर सेवा, नारायण सेवा’ के मंत्र को सच्चे अर्थो में अपनाना होगा।

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वे सैनिक के पुत्र है और सैनिक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है। उन्होंने राष्ट्रपति सहित अन्य अतिथियों का प्रदेश की जनता की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की जनता ने राज्य के अंदर एक नया इतिहास बनाने का कार्य किया है। इस अवसर पर देश की प्रथम महिला सविता कोविंद, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, सांसद  डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक  आदेश चौहान,  प्रदीप बत्रा भी मौजूद रहे।


Spread the love
error: Content is protected !!