कृषि कार्य के लिए भद्रेश्वर एफपीओ बड़ागांव को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित।

Spread the love

कृषि कार्य के लिए भद्रेश्वर एफपीओ बड़ागांव को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित।

जोशीमठ –

 

जनमैत्री संस्था के भद्रेश्वर एफपीओ बड़ागांव को कृषि कार्य मे किसानों की आर्थिकी सुधार के लिए राज्य स्तरीय पुरुष्कार से सम्मानित किया गया, यह पुरुष्कार नाबार्ड के स्टेट क्रेडिट सेमिनार में राज्य के मुख्यमंत्री माननीय श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदान किया गया। गौरतलब हो कि संस्था जन मैत्री द्वारा विकासखंड जोशीमठ के बड़ागांव क्षेत्र में वर्ष 2019में एक एफपीओ का गठन कर क्षेत्र के किसानों की आर्थिकी सुधार हेतु कृषि कार्य पर जोर दिया गया, वर्तमान में एफपीओ से 300से अधिक किसान जुड़े हुए हैं

, एफपीओ द्वारा जन मैत्री एवं नाबार्ड के मार्गदर्शन में सब्जी उत्पादन, फलोत्पादन, के साथ साथ इनकी ग्रेडिंग प्रोसेसिंग आदि पर कार्य किया जा रहा है, साथ ही किसानों द्वारा उत्पादित उत्पाद को अपने विपणन केंद्र के माध्यम से विक्रय किया जाता है, एफपीओ द्वारा फल प्रसंस्करण यूनिट भी स्थापित किया गया है, जन मैत्री के सचिव श्री प्रदीप चौहान ने बताया कि भद्रेश्वर एफपीओ क्षेत्र के अंतर्गत कृषि कार्यों को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न क्रियाकलाप का आयोजन करता है, संस्था द्वारा समय समय पर किसानों को कृषि क्षेत्र में प्रशिक्षण, भ्रमण जैसे कार्यक्रम का संचालन करती है व किसानों की समस्याओं को क्लस्टर स्तर पर ही दूर करने का प्रयास करती है, कहा की सामूहिक खेती करने से किसानों द्वारा अच्छी आमदनी प्राप्त की जा रही है।

 

अध्यक्ष मोहन कमदी एवं सीईओ मोहन बिष्ट ने पुरुस्कार प्रदान करने के लिए नाबार्ड और जन मैत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।


Spread the love
error: Content is protected !!