18वें दिन भी जारी रहा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की हडताल। काग्रेंस ने दिया समर्थ

Spread the love

चमोली गोपेश्वर

*18वें दिन भी जारी रहा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की हडताल। काग्रेंस ने दिया समर्थन*

मुख्यालय गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा 18 दिनो से अपनी विभिन्न मांगों के साथ न्यूनतम मानदेय बढोत्तरी ₹ 600 प्रतिदिन या मासिक ₹ 18000 रूपये करने को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के धरना प्रदर्शन में पहुंच कर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी जी ने भी अपना समर्थन दिया तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आश्वासन दिया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की न्यायोचित मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी और हमारा आपको समर्थन है।

2022 में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो सबसे पहले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मानदेय बढ़ोतरी की जायेगी। पीसीसी सदस्य अरविंद सिंह नेगी, राजीव गांधी पंचायत प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट, मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह नेगी, महिला कार्यकारी जिलाध्यक्ष अध्यक्ष ऊषा रावत, महिला कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष अनीता नेगी, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमप्रकाश नेगी, मुकुल बिष्ट, मनोज कठैत सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।


Spread the love
error: Content is protected !!