चमोली जिले की नगर पालिका प्रभारी अधिशाषी अधिकारियो के भरोसे
चमोली।गोपेश्वर
चमोली जिले की तीन नगर पालिकाये सिर्फ प्रभारी अधिशाषी अधिकारियों के भरोसे चल रही है।
गोपेश्वर कर्णप्रयाग जोशीमठ मैं कोई भी कमीशन प्राप्त पीसीएस अधिकारी की नियुक्ति आज तक नही हो पाई है।
तीनो नगर पालिकाओं मैं अभी प्रभारी अधिशाषी अधिकारी के तौर पर काम कर रहे है।
जोशीमठ मैं नगर पालिका का निर्माण 1982 मैं हुआ था तब से आज तक 9 अधिशाषी अधिकारी अपनी सेवा दे चुके है। लेकिन सभी अधिशाषी अधिकारी पदोन्नति प्राप्त कर नगर पालिका मैं अपनी सेवा दे चुके है।
अब ये प्रश्न उठना भी लाजमी हैं कि आखिर इतने साल तक जोशीमठ पालिका मैं एक भी पीसीएस अधिकारी की नियुक्ति क्यो नही हो पाई। आखिर कब तक नगर पालिका मैं पदोन्नति से अधिशाषी अधिकारी बनते रहेंगे। स्थानीय लोगो की माने तो नगर पालिका मैं पीसीएस अधिकारियों की नियुक्ति होनी चाहिए। जिससे पालिकाओं का समुचित विकास हो सके।