*श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के प्रारंभ में कथावाचक )ब्यास) जी का स्वागत करती रानों गांव की महिलाऐं।।*

Spread the love

श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के प्रारंभ में कथावाचक )ब्यास) जी का स्वागत करती रानों गांव की महिलाऐं।।

चमोली

विकासखंड पोखरी की ग्राम पंचायत रानों में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा के प्रारंभ में शुक्रवार को रानों गांव की महिलाओं द्वारा कथावाचक ब्यास आचार्य पंडित गिरीश जोशी जी का स्वागत में शोभा यात्रा निकाली गई।

पूर्व ग्राम प्रधान कमला देवी भंडारी और उसके पुत्रों द्वारा अपने पित्रों के निमित् आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में गांव की महिलाओं ने प्रथम दिन शुक्रवार को भारी संख्या में भाग लेकर जहां कथावाचक पंडित गिरीश जोशी जी का भव्य स्वागत किया वहीं पूजा अर्चना में भाग लेकर कथा का आनंद भी लिया।

इस मौके पर ग्राम प्रधान चन्द्र सिंह भंडारी, राजेन्द्र सिंह भंडारी, आदि गांव के गणमान्य लोग भी मौजूद थे ‌


Spread the love
error: Content is protected !!