महिलाओं ने हिमवीरो की कलाइयों मे बांधा रक्षासूत्र।

Spread the love

महिलाओं ने हिमवीरो की कलाइयों मे बांधा रक्षासूत्र

जोशीमठ/ चमोली

सीमांत की महिलाओं ने रिमखिम बॉडर में सैनिक भाईयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की।

सीमांत जोशीमठ ब्लॉक के ग्राम पंचायत सूकी व भलागाँव की महिलाओं द्वारा सीमा पर भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों पर रक्षासूत्र बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की।

 

जिस पर अजय मीणा सहायक कमान्डेंट प्रथम वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने हर्ष जताया। और सीमांत की बहिनों को दिया उपहार। ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह बुटोला ने बताया कि गांव की महिलाओं द्वारा आईटीबीपी के जवानों को रक्षासूत्र बांधकर लम्बी उम्र की कामना की।

इस अवसर सरोजनी देवी , लीला देवी, विशोदा देवी, राजेन्द्र सिंह, बहादुर सिंह , रमेश सिंह ,पार्वती देवी , लक्ष्मी देवी , सीता देवी , बच्ची देवी, महेसी देवी व राधा देवी सहित अन्य उपस्थित थे।


Spread the love
error: Content is protected !!