समग्र शिक्षा के अंतर्गत गुणवत्ता शिक्षा को प्रोत्साहित किए जाने हेतु कक्षा 5 के छात्र-छात्राओं के लिए नवाचारी कार्यक्रम।

Spread the love

चमोली

समग्र शिक्षा के अंतर्गत गुणवत्ता शिक्षा को प्रोत्साहित किए जाने हेतु कक्षा 5 के छात्र-छात्राओं के लिए नवाचारी कार्यक्रम मैथ्स विजर्ड एवं स्पेलिंग जीनियस जनपद स्तरीय प्रतियोगिता अटल आदर्श राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज गोपेश्वर के सभागार में सम्पन्न हुई।

बच्चों में गणित के प्रति रुचि पैदा करने एवं उनमें गणितीय दक्षता के विकास तथा प्राथमिक स्तर पर बच्चों में अंग्रेजी के प्रति रुचि पैदा करने एवं उनके शब्दकोश को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।
दोनों प्रतियोगिताओं में अलग-अलग विकासखंड से प्रथम 2 स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों द्वारा जनपद स्तर पर प्रतिभाग किया गया।


जनपद स्तर पर मैथ्स में प्रथम स्थान मास्टर अमित सिंह प्रा वि भैरगढ़ विकास खंड थराली, द्वितीय स्थान मास्टर हंसराज फरस्वान प्रा वि गेरुड़ विकासखंड थराली, तृतीय स्थान कुमारी दिया प्रा वि स्वींग बिजराकोट विकासखंड दशोली तथा स्पेलिंग जीनियस में प्रथम स्थान मास्टर नितिन नेगी प्रा वि खेता विकासखंड देवाल, द्वितीय स्थान मास्टर करणसागर प्रा वि रामनी विकासखंड नन्दानगर ,तृतीय स्थान मास्टर अभिनव बिष्ट प्रा वि टंगसा विकासखंड दशोली रहे।
जनपद स्तर पर चयनित प्रथम दो स्थान प्राप्त बच्चों द्वारा राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया जाएगा।


Spread the love
error: Content is protected !!