देहरादून
जमीन फर्जीवाड़ा
:पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत के भांजे विक्रम राणा ने देहरादून में प्रेसवार्ता कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

विक्रम राणा का आरोप है कि राजपुर क्षेत्र स्थित एक भूमि विवाद मामले में नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश और एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की भूमि से जुड़े इस प्रकरण में न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों के बाद भी आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई, जिससे न्याय व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

विक्रम राणा ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो वे आगे की कानूनी और जनआंदोलन की राह अपनाने को मजबूर होंगे।
उन्होंने प्रशासन और पुलिस से न्यायालय के आदेशों का सम्मान करते हुए पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की अपील की,राणा ने कहा यदि सरकार मामले का संज्ञान नहीं लेती तो आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर होगा।

