govt-ads
govt-ads

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भव्य कार्यक्रम आयोजित,

Blog
 Image

 

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भव्य कार्यक्रम आयोजित, बड़ी संख्या में महिलाओं ने संजय कन्नौजिया को बांधी राखी

देहरादून।

रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांग्रेसी नेता संजय कन्नौजिया द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज सुभाष रोड  स्थित लॉर्ड वेंकटेश्वर वेडिंग प्वाइंट में भव्य रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने संजय कन्नौजिया को राखी बांधकर उनके सुख, समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की। वहीं संजय कन्नौजिया ने भी सभी बहनों का स्नेह और आशीर्वाद स्वीकार करते हुए उनके सम्मान, सुरक्षा एवं सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर संजय कन्नौजिया ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। समाज में मातृशक्ति का योगदान अतुलनीय है और महिलाओं का स्नेह एवं आशीर्वाद उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है
कार्यक्रम में पहुंचे चकराता विधायक व कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह,पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत,कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला,महानगर अध्यक्ष जसविंद्र सिंह गोगी,प्रदेश सचिव लाल चंद शर्मा,मोहन काला,हरदीप सिंह गढ़वाली,अनिल नेगी,स्वाति नेगी,मदन लाल,सोम प्रकाश बाल्मीकि,सोनिया आनंद ,राजीव प्रजापति आदि मौजूद रहे

कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और आत्मीयता का वातावरण देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया। उपस्थित लोगों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने वाला कार्यक्रम बताया।