डॉक्टर अंबेडकर नेशनल मेरिट अवार्ड के लिए सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योर्तिमठ के छात्र का चयन हुआ

Blog
 Image

गौचर / चमोली।   

ललिता प्रसाद लखेड़ा 
डॉक्टर अंबेडकर नेशनल मेरिट अवार्ड के लिए सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योर्तिमठ के छात्र का चयन हुआ


       सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ के मेधावी छात्र हरीश रावत का चयन डॉ0 अंबेडकर मेरिट अवार्ड के लिए हुआ है। हरीश रावत पुत्र हीरा सिंह रावत ग्राम सुकी के निवासी हैं। हाल निवास  रवि ग्राम ज्योतिर्मठ में है । 
         प्रति वर्ष सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन डॉक्टर अंबेडकर फाऊंडेशन द्वारा हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले मेधावी छात्रों को डॉक्टर अंबेडकर नेशनल मेरिट अवार्ड से सम्मानित किया जाता है।   
       राष्ट्रीय स्तर पर हरीश रावत ने देश भर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। पुरस्कार स्वरूप ₹40000/रुपए की धनराशि डॉक्टर अंबेडकर नेशनल अवार्ड के रूप में छात्र को मिली है। इससे पूर्व के वर्षों में भी विद्यालय के छात्र संजय राणा को अंबेडकर नेशनल मेरिट अवार्ड से नवाजा जा चुका है। विद्यालय के छात्रों का राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत  होने पर विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। विद्यालय के प्रधानाचार्य शम्भू प्रसाद  चमोला , सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य बद्री सिंह नेगी ने विद्यालय के लगातार श्रेष्ठ शैक्षिक उपलब्धियां हासिल करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। और मेधावी  छात्र खूब बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।  
         इस मौके पर विद्यालय के समस्त आचार्यों, विद्यालय के विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रकाश कपरुवाण जी, संरक्षक, भुवन चंद्र उनियाल , प्रबंधक दिनेश बड़वाल , कोषाध्यक्ष हरेंद्र पवार  उपाध्यक्ष विपिन लाल शाह , भगवती प्रसाद कपरूवाण , ने छात्र हरीश रावत को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।