चारधाम यात्रा के लिए चमोली पुलिस सक्रिय, यात्रा से पूर्व मार्गों पर लगाए गए चेतावनी साइन बोर्ड

Blog
 Image

 

चारधाम यात्रा के लिए चमोली पुलिस सक्रिय, यात्रा से पूर्व मार्गों पर लगाए गए चेतावनी साइन बोर्ड

चमोली 

चारधाम यात्रा-2026 को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए चमोली पुलिस निरन्तर धरातल पर कार्य कर रही है। *पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार* के कुशल निर्देशन में जनपद के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जा रहा है। यात्रा के निर्बाध संचालन हेतु चमोली पुलिस 'सर्विस एंड सेफ्टी' के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।  

इसी क्रम में कोतवाली ज्योतिर्मठ एवं गोविन्दघाट क्षेत्र नए और स्पष्ट साइन बोर्ड स्थापित किए गए हैं। इन साइन बोर्डों के माध्यम से वाहन चालकों को आगे आने वाले स्लाइडिंग जोन, संकरे मार्ग और तीव्र मोड़ों के बारे में सचेत किया गया है, ताकि सुरक्षित ड्राइविंग और गति नियंत्रण के स्पष्ट निर्देशों से दुर्घटना की संभावना को न्यूनतम किया जा सके। 

इन साइन बोर्डों के माध्यम से बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं एवं वाहन चालकों को मार्ग की भौगोलिक परिस्थितियों, संभावित जोखिम वाले स्थानों एवं आवश्यक सावधानियों की स्पष्ट एवं पूर्व जानकारी प्राप्त होगी, जिससे वे यात्रा के दौरान सतर्कता बरतते हुए सुरक्षित, नियंत्रित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित कर सकेंगे।