इंसानियत का दिल"—रक्त दान कर जवान ने बचाई बुजुर्ग महिला की जान/ चमोली पुलिस
Chamoli
जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में रागतोली निवासी एक बुजुर्ग महिला धूमा देवी को गंभीर स्थिति में रक्त की कमी के चलते तत्काल AB⁺ रक्त की आवश्यकता हुई। सूचना मिलते ही *फायर सर्विस चालक नरेश सिंह* ने बिना समय गंवाए मानवता का परिचय देते हुए तुरंत अस्पताल पहुंचकर 01 यूनिट रक्तदान किया।

समय की नाजुकता और महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए यह त्वरित कदम जीवन रक्षक साबित हुआ। फायर सर्विस के जवान द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य से न केवल एक बुजुर्ग महिला की जान बची, बल्कि खाकी वर्दी का मानवीय और संवेदनशील चेहरा भी सामने आया।
“रक्तदान – महादान” आइए, हम सभी इस मानवीय कार्य से प्रेरणा लें और समय-समय पर रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।

