विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों के तहत भंडारी ने यहां नगर पालिका क्षेत्र के तीन वार्डों में जनसंपर्क करते हुए जन समस्याओं को सुना।

Spread the love

गोपेश्वर/ चमोली

 

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर के अंतर्गत नगर पालिका के वार्ड गोपेश्वर गांव, पपडियाणा, पठियालधार में भ्रमण कर जनसंपर्क किया और आसन्न विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों के तहत भंडारी ने यहां नगर पालिका क्षेत्र के तीन वार्डों में जनसंपर्क करते हुए जन समस्याओं को सुना।इस मौके पर उन्होंने पिछले साढ़े चार सालों में नगर पालिका क्षेत्र की दुर्दशा पर चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान सरकार का आम जनता के दुःख दर्दों से कुछ लेना देना नही रह गया हैं।

उसका मात्र एक ही प्रयास हैं कि ऐन केन प्रकाणेन पुनः सत्ता हासिल कर ली जाए। किंतु अब जनता उसकी कथनी एवं करनी से भलीभांति परिचित हो चुकी हैं और वह उनके झांसे में आने वाली नही हैं।इस मौके पर नगराध्यक्ष प्रमोद विष्ट, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, कार्यकारी महिला जिलाध्यक्ष ऊषा रावत, मीडिया प्रभारी रविन्द्र नेगी, महामन्त्री हरेन्द्र राणा,

 

सभासद ऊषा फर्स्वाण, कांग्रेस सेवादल दल महिला जिलाध्यक्ष अनीता नेगी, यूथ कांग्रेस बद्रीनाथ विधान अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, मुकुल बिष्ट, ऊमा थपलियाल, प्रीति नेगी, दुर्गा देवी, अनूप रावत, धीरेन्द्र गरोडिया, सन्दीप झिक्वाण, रोहित गाँधी, अनिल थपलियाल, माहेश्वरी देवी, शशि प्रभा पुरोहित, बिमला देवी सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं नेता मौजूद थे।


Spread the love
error: Content is protected !!