चमोली पहुंचे मुख्यमंत्री ने 350.98 लाख की योजनाओं का शिलान्यास

Spread the love

 

चमोली/

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चमोली दौरे पर हैं। यहां पहुंचने पर भाजपाईयों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सीएम धामी ने घाट क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का शिलान्यास किया।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने 350.98 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया। वहीं इससे पहले ईको टास्क फोर्स ने सीएम को मां नंदा का चित्र भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार राज्य का चहुंमुखी विकास कर रही है। कहा कि जनता से जो-जो वायदे किए गए हैं उन्हें हर हाल में पूरा किया जायेगा। कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग को साथ लेकर चलते हुए अंतिम छोर तक विकास की किरण पहुंचाती है।

कहा कि आज प्रदेशवासियों के हित में हमारी सरकार द्वारा ऐतिहासिक योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। कहा कि जनता तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचे इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को यु़द्धस्तर पर काम करना होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी का काफिला मुख्य बाजार नंदानगर पहुंचा और यहां यहां उन्होंने विजय संकल्प रैली में प्रतिभाग किया। बताया जाता है कि रैली में भाग लेने के बाद सीएम धामी टिहरी के लिए रवाना हो जाएंगे।


Spread the love
error: Content is protected !!