सरकार बनी तो भंग होगा देवस्थानम बोर्ड: किशोर उपाध्याय

Spread the love

बद्रीनाथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भगवान बद्री विशाल के दर्शन किए और देश और प्रदेश के सुख समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की
बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय बद्रीनाथ पहुंचे इस दौरान कई कांग्रेसी कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे उन्होंने भगवान बद्री विशाल में पूजा अर्चना करते हुए देश और प्रदेश की सुख समृद्धि की मनौती मांगी इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान बद्री विशाल में देवस्थानम बोर्ड का जो विरोध हक हकूक धारियों और तीर्थ पुरोहितों द्वारा किया जा रहा है।

वह अपनी जगह बिल्कुल सही है सरकार को किसी भी निर्णय को लेने से पहले भगवान बद्रीविशाल और उत्तराखंड के चार धामों से भावनात्मक और धार्मिक तरीके से जुड़े हुए तीर्थ पुरोहितों और हक हकूक धारियों की राय लेनी चाहिए थी और अगर सभी लोग देवस्थानम बोर्ड का विरोध कर रहे हैं तो सरकार को देवस्थानम बोर्ड को भंग कर देना चाहिए ताकि हमारी धार्मिक मान्यताओं परंपराओं से किसी भी तरह की छेड़छाड़ न हो सके उन्होंने कहा कि 2022 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनती है तो देवस्थानम बोर्ड को पूरी तरह से समाप्त किया जाएगा।


Spread the love
error: Content is protected !!