भाजपा से मोहभंग , सैकड़ों भाजपाइयों ने ली कांग्रेस की सदस्यता पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने किया सबका स्वागत

Spread the love

कोटद्वार/ उत्तराखंड

आज कोटद्वार विधानसभा में यूथ कांग्रेस कोटद्वार विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत ने बताया कि वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष कुलदीप पटवाल ,पूर्व भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री अमित केष्टवाल,भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य प्रीतम सिंह नेगी एवं कई लोगो ने आज भाजपा का दामन छोड़ पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी जी मौजूदगी मैं कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, जिला उपाध्यक्ष महावीर सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट, जिला सचिव बृजपाल सिंह नेगी, जिला महासचिव आशीष काला, सुनील, महानगर सोशल मीडिया अध्यक्ष प्रमोद रावत, विधानसभा महासचिव यूथ कांग्रेस हिमांशु सती आदि मौजूद थे।


Spread the love
error: Content is protected !!