जानिए राशियों का योग अगले माह कई ग्रह बदलेंगे अपनी चाल! इन 4 राशि वाले लोगों के शुरू होंगे अच्छे दिन, क्या आप भी हैं इस राशि…

Spread the love

चमोली/ गोपेश्वर

  साल के आंखिरी महीने दिसम्बर को आने अब सिर्फ 9 दिन बचे हैं। यूं तो हर साल का आखिरी महीना दिसम्बर ही होता है, लेकिन इस साल के दिसम्बर माह का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। ज्योतिषशास्त्रों की मानें तो इस साल दिसम्बर माह में कई ग्रह अपनी चाल बदलने वाले हैं। अगले महीने 5 दिसंबर को षमंगल ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। वहीं 10 दिसंबर को बुध ग्रह का गोचर धनु राशि में होगा और 29 दिसंबर को मकर राशि में प्रवेश होगा। शुक्र ग्रह 8 दिसंबर से मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद सूर्य 16 दिसंबर से धनु राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के इस गोचर से कई राशि वालों को लाभ प्राप्त होंगे। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुछ भाग्यशाली राशियों को दिसंबर माह में माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। विशेष रूप से चार राशियों को इस माह में खुशियां और शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

 

इस दौरान इन चार राशि वालों को हर क्षेत्र में अनुकूल परिणाम मिलेंगे और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

आइए जानते हैं किन राशि वालों को मिलेगा लाभ… 

 


मेष राशि:- मेष राशि वालों के लिए दिसंबर माह बहुत शुभ रहने वाला है। इस महीने आपको कार्यक्षेत्र में उच्च पद प्राप्त हो सकता है और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। इस महीना आप पर माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता हासिल होगी। किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा जिससे आपको लाभ होगा। व्यापारी जातकों को कारोबार में मुनाफा होगा।

कर्क राशि:- दिसंबर का महीना कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहेगा। इस महीने आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आपके लिए धनलाभ के योग बनेंगे। इस महीने आपके कार्य सिद्ध होंगे और आपको वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान व्यापारी जातकों को कारोबार में मुनाफा हो सकता है। इस महीने सरकारी कामों में लाभ हो सकता है।

 


कन्या राशि:- कन्या राशि वालों के लिए दिसंबर महीना बहुत शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस दौरान आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता हासिल होगी। व्यापारी जातकों को भी कारोबार में मुनाफा होगा। इस दौरान आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी यात्रा पर जाने का योग भी बन रहा है।


सिंह राशि:- सिंह राशि के जातकों के लिए दिसंबर माह खुशियों से भरा रहेगा। इस महीने सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम हासिल होंगे। इस महीने आप पर माँ लक्ष्मी की कृपा रहेगी। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि के योग हैं और आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। हालाँकि, इससे आपकी जिम्मेदारियाँ और काम का बोझ भी बढ़ेगा। इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। दिसंबर महीने में सिंह राशि वालों के लिए वाहन सुख का योग है।


Spread the love
error: Content is protected !!