दीपावली पर्व पर उत्तराखंड के राज्यपाल व सीएम उत्तराखंड सेना के जवानों के साथ रहेंगे बोर्डर के समीप ईस्ट माणा कैम्प मे

Spread the love

दीपावली पर्व पर माननीय राज्यपाल व सीएम उत्तराखंड सेना के जवानों के साथ रहेंगे बोर्डर के समीप ईस्ट माणा कैम्प मे

चमोली/ बदरीनाथ धाम

सूबे के राज्यपाल ले0ज0 गुरमीत सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली पर्व पर भारत-चीन सीमा से सटे सेना के गढ़वाल स्काउट्स ईस्ट कैम्प पहुंचेंगे।
यहाँ जवानों को दीपावली की शुभकामनाएं देने के साथ ही राष्ट्रगान तथा संबोधन होगा।


इस कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल व मुख्यमंत्री जवानों के साथ जलपान ग्रहण करेंगें।
तय कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल व मुख्यमंत्री साढ़े नौ बजे बद्रीनाथ हेलीपैड पर पहुंचकर 9 बजकर40 मिनट पर सेना के गढ़वाल स्काउट्स कैम्प माणा पहुँचेंगे,करीब 50 मिनट जवानों के साथ बिताने के बाद गंतव्य को प्रस्थान करेंगें।


Spread the love
error: Content is protected !!