शहीद सम्मान यात्रा का आज देवाल विकासखंड के सैन्य बाहुल्य सवाड़ गांव से आगाज हो जाएगा।

Spread the love

चमोली/ थराली/ सवाड
उत्ततराखंडड की अस्थाई राजधानी देहरादून में बनने वाले पांचवें धाम, सैन्य धाम के लिए राज्य के तमाम वीर शहीदों एवं सैन्य बाहुल्य गांव से मिट्टी इक्कठा कर उससे सैन्य धाम का निर्माण कार्य शुरू करवाने के तहत पूरे राज्य से प्रस्तावित शहीद सम्मान यात्रा का आज देवाल विकासखंड के सैन्य बाहुल्य सवाड़ गांव से आगाज हो जाएगा।

इसके लिए थराली तहसील प्रशासन एवं चमोली जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पिछले तीन दिनों में कड़ी मेहनत के बाद तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। आज दोपहर करीब 11.50 बजे सवाड़ गांव में पहुंच कर शहीद सम्मान यात्रा का प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के साथ ही तमाम गणमान्यों, भारी संख्या में पूर्व सैनिकों, सैन्य अधिकारियों एवं भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में श्री गणेश करेंगे।

देवाल के ब्लाक प्रमुख डॉ दर्शन दानू, सवाड़ शहीद मेला कमेटी के आलम सिंह बिष्ट, महावीर भंडारी आदि ने बताया कि आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सवाड़ में स्थित नव निर्मित शहीद स्मारक, सैनिक स्मृति केंद्र एवं मुख्य आयोजन स्थल को सजा एवं सवार कर पूरी तरह से तैयार कर दिया गया है।

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए तमाम जिलास्तरीय अधिकारियों ने रविवार से ही सवाड़, देवाल, थराली आदि स्थानों पर अपने डेरे जमा लिए थे। यात्रा का गवाह बनने के लिए पिंडर घाटी के तमाम क्षेत्रों से लोगों का सवाड़ गांव में पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया हैं।


Spread the love
error: Content is protected !!