2022 विधानसभा चुनाव मैं कौन लहराएगा अपना परचम भाजपा कांग्रेस या अन्य दल
चमोली।
चमोली जिले की बदरीनाथ विधानसभा ..वैसे तो इस सीट पर इस समय भाजपा का कब्जा है।मगर क्या 2022 में इस बार क्या इस सीट पर खिल पायेगा कमल ये तो आने वाले
विधानसभा चुनाव मैं ही पता चल पाएगा।
उत्तराखंड बनने के बाद इस सीट पर चार विधानसभा चुनाव हो चुके है।जिसमे बद्रीनाथ विधानसभा मैं भाजपा ओर कॉग्रेस का ही दबदबा रहा है।
2002 विधानसभा चुनाव की बात करें तो उसमे वो काग्रेंस को जीत मिली थी। जिसमे काग्रेंस की ओर से अनसूया प्रसाद मैखुरी मैदान में थे। उन्होंने ने भाजपा के केदार सिंह फोनिया को हराया था।
जबकि 2007 में भाजपा के केदार सिंह फोनिया ने काग्रेंस के अनसूया प्रसाद मैखुरी को हराया था।
2012 के विधानसभा चुनावों में दोनों पार्टियों ने अपने प्रत्याशी बदले भाजपा की ओर से प्रेम बल्लभ भट्ट मैदान मे थे जबकि काग्रेंस ने राजेंद्र भंडारी को कांग्रेस ने मैदान में उतारा था जिसमे काग्रेंस के राजेंद्र भंडारी जीते थे।
2017 में भाजपा की ओर से महेंद्र भट्ट और कांग्रेस के राजेन्द्र भंडारी के मैदान मे थे। जिसमे ने राजेन्द्र भंडारी को हराया था। वर्तमान विधायक महेंद्र भट्ट का कहना है कि 2022का चुनाव भी बदरीनाथ विधानसभा की जनता भाजपा को ही भारी बहुमत से जीतायेगी। लेकिन भाजपा की राह भी आसान नही दिखाई दे रही है। क्योंकि
इस समय राजेंद्र भंडारी पूरी तरह से जनता के बीच सक्रिय हैं।
भाजपा सरकार केवल जुमलेबाजो की सरकार है। बद्रीनाथ विधानसभा मैं जो सड़को का जाल आज बिछा है वो कांग्रेस के समय स्वीकृत की गई थी। भाजपा ने कोई विकास नही किया है। 2022 मैं कांग्रेस अपनी सरकार बनाएगी।
पूर्व कैबिनेट मंत्री व पूर्व विधायक राजेन्द्र भंडारी
भाजपा सरकार मैं बहुत विकास हुआ है सारे गाव सड़क से जुड़ चुके है। शिक्षा स्वास्थ्य मैं भी भाजपा सरकार ने बहुत काम किया है। भाजपा 2022 मैं अपनी सरकार फिर से बनाएगी।
महेंद्र भट्ट विधायक बद्रीनाथ विधानसभा