उत्तरांचल विश्वविद्यालय में जनजागरूकता कार्यक्रम का तीसरा दिन सफल
मुख्य अतिथि ने युवाओं को किया प्रेरित, प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
देहरादून।
उत्तरांचल विश्वविद्यालय में आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रम के तीसरे दिन उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष, जनजातीय सलाहकार परिषद एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री गीताराम गोंड उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में “एक भारत श्रेष्ठ भारत 2047” के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रो. डॉ. कार्तिकेय गोंड, प्रो. (डॉ.) आशीष सयाना, श्री मुकेश परमार एवं श्री बी.डी. सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण, कविता पाठ एवं रील मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विजेताओं की सूची
भाषण प्रतियोगिता
प्रथम – इंद्रांशी
द्वितीय – हार्दिक गुप्ता
तृतीय – अमित आनंद
चतुर्थ – अपराजिता शुक्ला
रील मेकिंग प्रतियोगिता
प्रथम – देवांक वर्मा
द्वितीय – आदित्य कंडारी
तृतीय – आकांक्षा रावत
चतुर्थ – सिमरन सैनी
कविता पाठ प्रतियोगिता
प्रथम – काज अरोरा
द्वितीय – अंबिका रावत
तृतीय – सलोनी सिंह

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रशासनिक अधिकारी धर्मपाल, नोडल ऑफिसर एन.एस. नयाल, कार्यक्रम अधिकारी आनंद सिंह, पीयूष, राहुल, हेमंत कुमार एवं दीवान सिंह का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का तीसरा दिन विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा।

