govt-ads

डूंगरी में आयोजित तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का रंगारंग आगाज, मेले में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन ।

Blog
 Image

डूंगरी में आयोजित तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का रंगारंग आगाज, मेले में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन ।

सुभाष पिमोली थराली।

विकासखंड थराली के सोल घाटी के डूंगरी शिव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ तीन  दिवसीय  महाशिवरात्रि मेले का आयोजन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ  शुरू हो गया है इस अवसर पर मंदिर में विशेष धार्मिक अभिषेक के साथ  पूजा अर्चना के बाद मेले का आगाज हुआ।इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट अति विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी थराली पंकज भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा मेल संस्कृति की अनमोल धरोहर है और डूंगरी मेले के आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह है उन्होंने मेले की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान बताते हुए मेले के  भब्य आयोजन के लिए आयोजकों की प्रशंसा की और हर संभव मेले को सहयोग देने की बात कही और दो लाख की सहायता की घोषणा की,कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों  ने क्षेत्र   की समस्याओं से विधायक को अवगत कराया इस मौके पर लोक गायक माया उपाध्याय के भजनों पर लोग मंत्र मुग्ध हो गए, चमोली की टीम ने नशा मुक्ति अभियान  पर नाटक कर लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया,  महिला मंगल दलो , युवक मंगल दल तथा स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए इस मौके पर  उद्यान विभाग, पशुपालन,बाल विकास, जिला सैनिक कल्याण,शिक्षा विभाग,हिमाद समिति गोपेश्वर, राजस्व विभाग,स्वास्थ्य विभाग,  कृषि विभाग सहित कई विभागों ने अपने स्टाल लगा कर सरकार द्वारा  संचालित की जा रही जानकारी को दिया, वही श्रम विभाग का पोर्टल बंद होने के कारण लोगों में मायूसी रही और खाद्यान्न विभाग से कोई भी नहीं पहुंचा जिस कारण सिविल जज चमोली द्वारा कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है, इस मौके पर मेला अध्यक्ष अमित मिश्रा,प्रधान डूंगरी रेखा देवी, प्रधान रुईसाण विजय लाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद किया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट,महेंद्र सिंह नेगी,  ब्लॉक प्रमुख देवाल तेजपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य हरीश सोनियल, मोहन सिंह सोलवासी,राकेश भारद्वाज,केदार जोशी, गंगा सिंह बिष्ट, प्रेम बुटोला, प्रधान हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। मेला शुरू होने से पहले  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली द्वारा सिविल जज पुनीत कुमार  की अध्यक्षता में साइबर सैल  एवं  फायर सर्विस द्वारा जागरूकता स्टॉल लगाकर आमजन को साइबर सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया।
साइबर सेल चमोली की टीम ने मेले में आए आम जनमानस को जागरूक करते हुए बताया कि आज के डिजिटल युग में सावधानी ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।  टीम ने बेहद सरल और स्थानीय भाषा में लोगों को समझाया कि ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, ओटीपी ठगी, सोशल मीडिया हैकिंग, साइबर बुलिंग और डिजिटल पेमेंट से जुड़ी धोखाधड़ी किस प्रकार आम लोगों को निशाना बना रही है। उन्होने बताया कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक करना, ओटीपी साझा करना या बिना सत्यापन के कॉल पर विश्वास करना आपकी मेहनत की कमाई को जोखिम में डाल सकता है। इसलिए आपकी जागरूकता ही साइबर अपराधियों के खिलाफ सबसे प्रभावी हथियार है।
इस दौरान साइबर सुरक्षा से संबंधित जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए तथा आमजन से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या लिंक पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें। यदि किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की आशंका हो तो बिना देर किए पुलिस से संपर्क करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर नुकसान को रोका जा सके।
वहीं दूसरी ओर, फायर सर्विस गोपेश्वर की टीम ने मेलार्थियों को आग जैसी आपदाओं से निपटने के गुर सिखाए। पहाड़ों के कठिन भूगोल में आग लगने पर प्रारंभिक बचाव कैसे करें, गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग, विद्युत शॉर्ट सर्किट से बचाव, भीड़भाड़ वाले आयोजनों में आग से सुरक्षा उपाय तथा प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी गई। टीम द्वारा अग्निशमन यंत्रों का डेमो भी प्रदर्शित किया गया। 
चमोली पुलिस का उद्देश्य जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ समाज को जागरूक, सतर्क और सुरक्षित बनाना भी है। भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरूकता अभियान निरंतर जारी रहेंगे, ताकि हर नागरिक डिजिटल और सामाजिक रूप से सुरक्षित रह सके। इस मौके पर एडवोकेट समीर बहुगुणा,एडवोकेट मोहन पंत,पी एल बी उमाशंकर बिष्ट, केदारनाथ दत्त देवराडी सहित पुलिस विभाग के लोग मौजूद रहे।