कौशल विकास योजना के तहत निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू।

Blog
 Image

चमोली,

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू।
रोजगारपरक प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा आत्मनिर्भर बनने का अवसर
उत्तराखंड कौशल विकास समिति (UKSDS) द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत प्रदेश के युवाओं को रोजगारपरक एवं उद्योगों की मांग के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योजना का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीकी एवं व्यावसायिक दक्षताओं से सशक्त बनाकर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
योजना के अंतर्गत बेरोजगार युवक-युवतियों, स्कूल एवं कॉलेज ड्रॉपआउट्स, महिला अभ्यर्थियों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के सफल समापन के बाद युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने का भी प्रयास किया जाएगा।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद चमोली सहित नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, हरिद्वार, चम्पावत एवं टिहरी में संचालित किया जाएगा। योजना के तहत 26 विभिन्न जॉब रोल्स में प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। इनमें जूनियर टेक्नीशियन, वेब डिजाइनर, सोलर पीवी इंस्टॉलर, वेल्डर, ड्रोन सर्विस टेक्नीशियन, डिजिटल मित्र, नेचर/ट्रैकिंग गाइड, आईटी टेक्निकल सपोर्ट, वेब डेवलपर सहित कई आधुनिक एवं रोजगारोन्मुखी ट्रेड शामिल हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी उत्तराखंड कौशल विकास समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-890-2414 पर संपर्क किया जा सकता है।