govt-ads

मुख्य शिक्षा अधिकारी सारस्वत ने लिया परीक्षा केन्द्रों में जाकर तैयारियों का जायजा

Blog
 Image

 

चमोली

ललिता प्रसाद लखेड़ा 

 

मुख्य शिक्षा अधिकारी सारस्वत ने लिया परीक्षा केन्द्रों में जाकर तैयारियों का जायजा


     चमोली के नव नियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत में शुक्रवार को 21 फरवरी से प्रारंभ हो रही उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के  तीन परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया l
          मुख्य शिक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज कुलसारी, राजकीय इंटर कॉलेज नारायणबगड़ और राजकीय इंटर कॉलेज भगवती के परीक्षा केन्द्रों में जाकर परीक्षा केंद्र प्रभारी, परीक्षा प्रभारी और कस्टोडियन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए l  मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत में शांतिपूर्ण , निष्पक्ष और शुचितापूर्ण परीक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करने के निर्देश दिए l जनपद में इस वर्ष परिषदीय परीक्षा के लिए 101 मिश्रित परीक्षा केंद्र और 6 एकल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिसमें  9224 बच्चे परीक्षा देंगे। 
    इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा कक्ष निरीक्षकों की भी बैठक ली गई जिसमें स्पष्ट निर्देश दिए गए कि नकलविहीन परीक्षा कराना सब की सामूहिक दायित्व है l
 इसके बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नारायणबगड़ का निरीक्षण किया गया जिसमें  खंड शिक्षा अधिकारी नारायणबगड़ को आदेशित किया गया कि किसी भी स्थिति में शिक्षकों के कोई भी प्रकरण लंबित नहीं होने चाहिए l
      मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय भगवती और प्राथमिक विद्यालय राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय नारायणबगढ़ का भी अनुश्रवण किया गया इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी नारायण बगड़ अनिनाथ, वरिष्ठ संकाय सदस्य डायट राजेंद्र प्रसाद मैखुरी ,गोपाल प्रसाद कपरवाण,  जिला समन्वयक  समग्र शिक्षा हेम पुरोहित और  मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनुज नेगी उपस्थित रहे l